फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बन डेटिंग मामला : भारतीय पुरातत्व विभाग ने जवाब के लिए मांगा समय, 20 मार्च को होगी सुनवाई

Thu, 19 Jan 2023 08:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर स्थित कथित शिवलिंग की कॉर्बन डेटिंग मामले में भारतीय पुरातत्व विभाग को जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए आठ सप्ताह का समय दिया है। याचिका की सुनवाई 20 मार्च को होगी।
विज्ञापन
ज्ञानवापी परिसर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर स्थित कथित शिवलिंग की कॉर्बन डेटिंग मामले में भारतीय पुरातत्व विभाग को जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए आठ सप्ताह का समय दिया है। याचिका की सुनवाई 20 मार्च को होगी।

याची के अधिवक्ता ने भी सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के प्रभाव की जानकारी के लिए समय मांगा। यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर ने लक्ष्मी देवी तथा अन्य की पुनरीक्षण याचिका पर दिया है।

कोर्ट ने पिछली सुनवाई में ऑर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से कथित शिवलिंग में बिना किसी छेड़छाड़ के कॉर्बन डेटिंग जांच की जानकारी मांगी थी। साथ ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन केस के कारण, इस याचिका पर पडऩे वाले प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट से स्पष्टीकरण लेने का समय दिया था।

कोर्ट ने पूछा था, क्या ऐसी कोई विधि है, जिससे कथित शिवलिंग को बिना नुकसान पहुंचाए उसकी कॉर्बन डेटिंग जांच की जा सके। इस पर ऑर्कोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने जवाब दाखिल कर कहा कि उसके पास ऐसी विधियां हैं, जो शिवलिंग को नुकसान पहुंचाए बिना कार्बन डेटिंग जांच कर सकती हैं। जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए आठ हफ्ते का समय मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें