सपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं हैं। जो वादा किया वो पुरा किया गया। यह बात विधायक उज्ज्वल रमण सिंह ने चाका ब्लॉक में लगभग छह करोड़ की 39 सड़कों का लोकार्पण व 19 सड़कों का शिलान्यास करते हुए कहीं। कहा कि करछना हमारी मातृभूमि, जन्मभूमि और कर्मभूमि हैं, इसलिए इसको आदर्श विधानसभा बनाना मुख्य लक्ष्य है।
कहा कि अबकी अखिलेश सरकार बनने पर बेरोजगार युवाओं के रोजगार और स्वास्थ्य के लिए एम्स जैसा अस्पताल पर काम किया जायेगा। ब्लॉक प्रमुख चाका अनिल कुमार सिंह पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों की सच्ची हितैषी है। भाजपा ने तो सिर्फ किसानों की आय दुगनी करने का नारा देकर खाद पानी बिजली में ठगने का काम किया।
संचालन शीतला पांडेय ने किया। सम्बोधन करने वालों में जिला उपाध्यक्ष विनय कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष सनिल अहमद, पप्पू इजरायल, अमित राही पासी, रामचंद्र निषाद, लत्ते प्रधान, कासिम भाई, विजय पटेल, राजेश यादव, विकास सोनकर, निरेंद यादव, शिवराम, विषमय पटेल, पप्पू पासी आदि रहे। इसी क्रम में विधायक ने छोटा चाका निवासी दीपू महाजन के नेतृत्व में चाका का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव वालों को नववर्ष की बधाई देते हुए उनकी समस्याओं को सुना। इस मौके पर सिद्ध नाथ शर्मा, सुभाष केसरवानी, सालिकराम, रंदीप शर्मा, मोनू शर्मा, रिशु महाजन, भरत गुप्ता, ज्ञान शर्मा, चंदन, आशीष शर्मा, शिवम् आदि लोग मौजूद रहे।