टिकट कटने की आशंका पर पाला बदलने की तैयारी
इसमें कई नेता पहले भी टिकट की मांग कर चुके हैं और उन्हें निराशा हाथ लगी थी। भाजपा के दो वर्तमान विधायकों के भी सपा में जाने की चर्चा चल रही है। इन विधायकों को लग रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी उनका टिकट काट सकती है। इसके मद्देनजर वह अपनी विधायकी बचाने की जुगत में जुट गए हैं।
प्रयागराज में 12 विधानसभा सीटें हैं। इसमें हंडिया, प्रतापपुर, मेजा, बारा, कोरांव, करछना, इलाहाबाद शहर उत्तरी, दक्षिणी, पश्चमी के अलावा सोरांव, फाफामऊ और फूलपुर शामि है। पिछले चुनाव 2017 में भाजपा ने हंडिया, सोरांव और प्रतापपुर सीट अपना दल एस को दी थी, जिसमें अपना दल सिर्फ एक ही सीट जीत सकी थी। नौ सीटों (एक अद) पर भाजपा का कब्जा था। सपा के खाते में एक सीट करछना और बसपा ने प्रतापपुर और हंडिया सीट पर कब्जा जमाया था।