फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : वरिष्ठ लेखा परीक्षक एक लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार, प्रयागराज एंटी करप्शन टीम ने फतेहपुर में दबोचा

Mon, 27 Jul 2026 06:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) प्रयागराज की टीम ने सोमवार को फतेहपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग के वरिष्ठ लेखा परीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
रविंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ लेखा परीक्षक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) प्रयागराज की टीम ने सोमवार को फतेहपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग के वरिष्ठ लेखा परीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर ऑडिट रिपोर्ट लगाने के बदले 1.60 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।

विज्ञापन


फतेहपुर के नई बस्ती चौड़ाखरे निवासी अभय प्रताप सिंह ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से शिकायत की थी कि बुढ़वन इंटर कॉलेज की भूमि अधिग्रहण से मिली धनराशि से कराए गए निर्माण कार्य के ऑडिट में रिपोर्ट लगाने के लिए वरिष्ठ लेखा परीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह 1.60 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन प्रयागराज की 13 सदस्यीय ट्रैप टीम ने सोमवार दोपहर करीब 1:25 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने आबूनगर स्थित समर चाय भंडार के पास जाल बिछाया।

शिकायतकर्ता से पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये लेते ही टीम ने आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मूलरूप से रायबरेली के राना नगर निवासी रविंद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई, जो वर्तमान में स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग, फतेहपुर में वरिष्ठ लेखा परीक्षक के पद पर तैनात है। आरोपी के खिलाफ फतेहपुर कोतवाली नगर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें