फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : दुल्हन की कार में स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, विरोध पर दूल्हे को घसीटा, फटा सिर

Sun, 22 Dec 2024 10:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में अपने प्रीतिभोज कार्यक्रम में जा रही दुल्हन की कार में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपी चालक चलती गाड़ी में दूल्हे का हाथ पकड़कर घसीटता हुआ ले गया और थोड़ी दूर पर हाथ छोड़ दिया।
विज्ञापन
दूल्हा दुल्हन से मारपीट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में अपने प्रीतिभोज कार्यक्रम में जा रही दुल्हन की कार में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपी चालक चलती गाड़ी में दूल्हे का हाथ पकड़कर घसीटता हुआ ले गया और थोड़ी दूर पर हाथ छोड़ दिया। इससे गिरकर दूल्हे का सिर फट गया। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

शुभम त्रिपाठी मूलरूप से प्रतापगढ़ के सांगीपुर अझारा लालगंज पहाड़पुर के रहने वाले हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर को लखनऊ में उनकी शादी हुई थी। बीते बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में उनका प्रीतिभोज कार्यक्रम था।

वह कार से पत्नी के साथ होटल जा रहे थे। आरोप है कि मोहक अस्पताल के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस पर उन्होंने आरोपी चालक से बात करने का प्रयास किया तो उसने धमकी दी कि अभी तो गाड़ी ठोकी है और अब तुम्हें भी ठोकेंगे।

उन्होंने इसका विरोध किया। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से चालक ने उनका हाथ पकड़ लिया और तेजी से गाड़ी भगा दी। इतने में पत्नी ने डायल 112 पर मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

चालक उन्हें घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया और इसके बाद हाथ छोड़ा। हाथ छूटने पर वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। घटना में उनका सिर फट गया। वहीं, आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें