करेली निवासी अभिनेता साकिब सिद्दीकी 11 मार्च को रिलीज होने वाली वेब सीरीज में अभिनेता नाना पाटेकर के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगे। सीरीज के निर्माता प्रकाश झा हैं। इसमें जीशान अयूब, कुब्रा सैत और भगवान तिवारी जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।
करेली निवासी अभिनेता साकिब सिद्दीकी 11 मार्च को रिलीज होने वाली वेब सीरीज में अभिनेता नाना पाटेकर के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगे। सीरीज के निर्माता प्रकाश झा हैं। इसमें जीशान अयूब, कुब्रा सैत और भगवान तिवारी जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। साकिब नाना पाटेकर के गुरुकुल में रहने वाले किरदार के रूप में अभिनय करेंगे।
विज्ञापन
साकिब बताते हैं कि कॅरिअर की शुरुआत रंगमंच से की थी। भोजपुरी फिल्म, म्यूजिक एल्बम, शॉर्ट फिल्म और वेब सीरीज में काम करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। पवन सिंह, चिंटू पांडेय और रितेश पांडेय के साथ भी काम कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 से हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में काम करने का अवसर मिलने लगा था।
अभिनेता अर्शद वारसी और पवन मल्होत्रा के साथ भी अभिनय किए हैं। साकिब का कहना है कि हिंदी फिल्म और वेब सीरीज की दुनिया में आगे बढ़ने में उनके भाई रोमी सिद्दीकी का सहयोग मिला। वे 25 वर्षों से हिंदी फिल्मों और धारावाहिकों में सक्रिय हैं।