पीडीए फिर से करेगा प्रयास
अभी तक सेना से एनओसी लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन में दिक्कत आ रही थी। किसी प्रकार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हुई, लेकिन सेना ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए एनओसी देने से इन्कार कर दिया। पीडीए उपाध्यक्ष अरविंद चौहान के मुताबिक सेना ने कुछ आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इस कारण एनओसी नहीं मिल सकी है। पीडीए की तरफ से सेना की आपत्तियों को दूर करके फिर से एनओसी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
पीडीए की तरफ से संगम पर रोपवे निर्माण के लिए संगम और अरैल की तरफ से त्रिवेणी पुष्प के पास रोपवे के लिए स्टेशन बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। इसमें सेना के साथ ही भारतीय अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से एनओसी लेनी है। अन्य विभागों से एनओसी मिलने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं है लेकिन सेना से एनओसी लेने में पीडीए को सबसे अधिक मशक्कत करनी पड़ रही है।