फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप फाइव में शामिल हो गया रोडवेज का प्रयागराज परिक्षेत्र

विज्ञापन
Prayagraj region listed in top five up roadways index
विज्ञापन
प्रयागराज। यूपी रोडवेज का प्रयागराज परिक्षेत्र लंबे समय बाद सूबे के टॉप फाइव परिक्षेत्र में शामिल हुआ है। अप्रैल 2019 से जून 2019 के दौरान प्रयागराज परिक्षेत्र की आय 67 करोड़ रुपये की हुई है। पिछले वर्ष इस अवधि में प्रयागराज परिक्षेत्र को 59 करोड़ रुपये की ही आय हुई थी। इस दौरान प्रयागराज परिक्षेत्र के दो डिपो प्रतापगढ़ और जीरोरोड भी सूबे के टॉप टेन डिपो में पहली बार शुमार हुए हैं। इन दोनों ही डिपो ने अप्रैल से जून माह के दौरान बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी आय में खासा सुधार किया है।
विज्ञापन

रोडवेज के प्रदेश मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक में शिरकत करने के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अप्रैल से जून माह की इस समीक्षा बैठक में सूबे के 20 रीजन में हरदोई रीजन पहले स्थान पर रहा। गाजियाबाद, लखनऊ एवं बरेली क्रमश: दूसरे, तीसरे एवं चौथे स्थान पर रहे, जबकि प्रयागराज रीजन लंबे समय टॉप फाइव में शामिल हुआ। डिपो वार बात की जाए तो प्रदेश में 114 डिपो हैं। इसमें पहले स्थान पर हरदोई डिपो यात्री आय के मामले में रहा। प्रयागराज परिक्षेत्र का प्रतापगढ़ डिपो सातवें एवं जीरोरोड डिपो आठवें स्थान पर रहा। इस अवधि में प्रतापगढ़ डिपो ने 9.25 करोड़ एवं जीरोरोड डिपो ने 8.16 करोड़ की आय की। पिछले साल इस अवधि में दोनो डिपो की कमाई क्रमश: 7.38 एवं 7.19 करोड़ थी।
लंबी दूरी की बसों में चले दो ड्राइवर
यमुना एक्सप्रेस वे में जनरथ बस हादसे के बाद सूबे के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रोडवेज के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को चेताया है कि लंबी दूरी की बस में अनिवार्य रूप से दो ड्राइवरों की ड्यूटी रहे। उन्होंने बारिश के मद्देनजर बसों में वाइपर और हेड लाइट चेक करने के बाद ही बसों को रवाना करने की बात कही। समीक्षा बैठक में शामिल होने के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक प्रयागराज टीके एस बिसेन ने कहा कि प्रयागराज से दिल्ली, आगरा एवं हल्द्वानी जाने वाली बसें ही लंबी दूरी की है। लिहाजा इन बसों में अनिवार्य रूप से दो ड्राइवरों को ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें