विवेक को हिरासत में लेने के बाद हुआ खुलासा
अगले दिन सोमवार को उसका शव बारिया झगड़ा नाले में मिला। मामले में पुलिस ने विवेक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हो गया। थानाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ के दौरान विवेक ने हत्या की बात कबूली। उसने बताया कि राशिद उसके घर अक्सर आया करता था। इस दौरान गांव में ही रहने वाले एक रिश्तेदार की बेटी के साथ गलत संबंध बन गए थे।
परिजनों ने इसके बारे में उसे बताया था और उसने राशिद को इसको लेकर पहले चेतावनी भी दी थी। रविवार को भी राशिद उससे मिलने के लिए गांव आया था। जब उसे इसकी जानकारी हुई तो उसने अपने दोस्त अखिलेश उर्फ अभिषेक पाल व राम बाबू पाल के साथ उसकी तलाश शुरू की। राशिद व उसकी रिश्तेदार की पुत्री गांव के पास खेत में मिली तो यह देखकर विवेक आग बबूला हो गया और उसके अपने दोस्तों के साथ मिलकर लोहे की रॉड से पीटकर उसकी हत्या कर दी।
इसके बाद उसके शव को घटना से आठ किलोमीटर दूर एक गाड़ी से रात के अंधेरे में बारिया झगड़ा नाले में लाकर फेंक दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद किया है।