फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्रदेश में डिजिटल विवेचना का मॉडल बनी प्रयागराज रेंज पुलिस, रंग लाई अफसरों की मुहिम

Thu, 05 Jun 2025 01:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

तकनीक आधारित पुलिसिंग की दिशा में प्रयागराज रेंज की पुलिस ने रिकॉर्ड छलांग लगाई है। जहां एक समय तक ई-साक्ष्य एप के इस्तेमाल को लेकर सुस्ती हावी थी। वहीं, बीते एक माह में 3900 मुकदमों में डिजिटल साक्ष्य अपलोड कर रेंज पुलिस ने मिसाल कायम की है।
विज्ञापन
छानबीन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तकनीक आधारित पुलिसिंग की दिशा में प्रयागराज रेंज की पुलिस ने रिकॉर्ड छलांग लगाई है। जहां एक समय तक ई-साक्ष्य एप के इस्तेमाल को लेकर सुस्ती हावी थी। वहीं, बीते एक माह में 3900 मुकदमों में डिजिटल साक्ष्य अपलोड कर रेंज पुलिस ने मिसाल कायम की है। इससे रेंज पुलिस डिजिटल विवेचना का मॉडल बनकर भी उभरी है।

विज्ञापन


नए आपराधिक कानूनों के तहत एक जुलाई 2024 से ई-साक्ष्य एप की शुरुआत की गई थी। इसका उद्देश्य यह था कि पुलिसकर्मी मौके पर ही वीडियो, फोटो, ऑडियो जैसे डिजिटल साक्ष्य एप पर अपलोड करें, जिससे विवेचना पारदर्शी और साक्ष्य मजबूत हो। साथ ही न्यायालय में आरोपियों के विरुद्ध पैरवी भी प्रभावी ढंग से की जा सके।

हालांकि, इसके क्रियान्वयन को लेकर शुरुआत में उत्साह नहीं दिखाया गया। नतीजा यह हुआ कि एक जुलाई 2024 से 30 अप्रैल 2025 तक प्रयागराज रेंज के अंतर्गत प्रतापगढ़, कौशाम्बी और फतेहपुर जिलों में दर्ज हुईं लगभग 14,000 एफआईआर में से केवल 145 मामलों में ही ई-साक्ष्य एप का उपयोग किया गया। यानी क्रियान्वयन की दर एक प्रतिशत से भी कम रही।

विज्ञापन
Trending Videos

एक महीने में बदलाव की नई कहानी

चौंकाने वाली बात यह है कि मई 2025 में स्थिति पूरी तरह से बदल गई। वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में तीनों जनपदों में विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत अलग-अलग कई प्रयास किए गए। मसलन विवेचकों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें निर्देशित किया गया तो लॉगिन आईडी बनवाने के काम में भी तेजी लाई गई। एप से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों का समाधान कराया गया। इसके साथ ही कार्यशालाएं और ऑन-फील्ड मार्गदर्शन भी किया गया। इन ठोस प्रयासों का असर रहा कि सिर्फ 31 दिनों में 3900 मुकदमों में साक्ष्य एप पर अपलोड कर दिए गए। इनमें लगभग 1300 नए और करीब 2600 पुराने मामले शामिल हैं।

रैंकिंग में उछाल, पूरे प्रदेश की नजर प्रयागराज रेंज पर

ई-साक्ष्य एप के क्रियान्वयन में प्रयागराज रेंज की यह उपलब्धि इतनी प्रभावशाली रही कि प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में इसका असर देखने को मिला। अब प्रयागराज रेंज डिजिटल विवेचना मॉडल के रूप में उभर कर सामने आया है, जिससे अन्य रेंजों को भी सीखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

यह है ई-साक्ष्य एप

यह एप पुलिसकर्मियों को घटनास्थल से ही ऑडियो, वीडियो, फोटो और अन्य डिजिटल साक्ष्य तुरंत अपलोड करने की सुविधा देता है।
इससे न केवल साक्ष्य संरक्षित रहते हैं, बल्कि न्याय प्रक्रिया में पारदर्शिता भी आती है।
यह एप अदालतों में मजबूत इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज प्रस्तुत करने का आधार भी बनता है।

रोजाना मॉनिटरिंग, औसतन 150 मुकदमों में प्रतिदिन अपलोडिंग

मौजूदा समय की बात करें तो प्रयागराज रेंज के तीन जनपदों में औसतन 150 मुकदमों में प्रतिदिन ई-साक्ष्य एप से डिजिटल सबूतों की अपलोडिंग हो रही है। इसकी सबसे मुख्य वजह रेंज व जनपद स्तर पर रोजाना होने वाली मॉनिटरिंग है। रेंज से रोजाना ई-साक्ष्य एप व्यवस्था के क्रियान्वयन पर नजर रखी जा रही है और जवाब तलब भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें