उम.रेलवे के प्रयागराज मंडल ने टिकट चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। प्रयागराज जंक्शन के बाद छिवकी स्टेशन पर 269 बेटिकट एवं अनियमित टिकट लेकर चलने वाले यात्रियों को पकड़ा गया। प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर अभियान का नेतृत्व सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला ने किया। जांच के दौरान 269 लोगों को पकड़ा गया। इनसे 1.87 लाख का जुर्माना वसूला गया। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि यात्रियों को चाहिए कि वह बिना टिकट यात्रा न करें।