फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रयागराज में रुकेंगी सभी राजधानी, कई ट्रेनों में बढ़ेगा इमरजेंसी कोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। कानपुर सेंट्रल के बाद प्रयागराज जंक्शन उत्तर मध्य रेलवे का ऐसा दूसरा स्टेशन बनने जा रहा है जहां सभी राजधानी का ठहराव रहेगा। सबकुछ ठीक रहा तो इसी वित्तीय वर्ष प्रयागराज जंक्शन पर सभी राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो जाएगा। इतना ही नहीं प्रयागराज एवं छिवकी होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों में इमरजेंसी कोटा भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

वर्तमान समय प्रयागराज जंक्शन पर हावड़ा-नई दिल्ली, राजेंद्र नगर-नई दिल्ली, रांची-नई दिल्ली, भुवनेश्वर-नई दिल्ली एवं डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का ही ठहराव है, जबकि यहां सियालदाह-नई दिल्ली, अगरतला-नई दिल्ली एवं रांची-नई दिल्ली (गाड़ी संख्या 20839) समेत 14 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव नहीं है। इन ट्रेनों का ठहराव न होने की खबर पिछले माह ही अमर उजाला ने प्रकाशित की थी।
जिसके बाद फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल ने एनसीआर जीएम सतीश कुमार को पत्र भेजकर इन सभी ट्रेनों का ठहराव प्रयागराज जंक्शन में किए जाने को कहा। यह भी कहा गया कि प्रयागराज में महाकुंभ के चलते यहां सभी यात्री ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित हो। शुक्रवार 30 जून को जीएम एनसीआर के साथ प्रयागराज मंडल के सांसदों की बैठक में भी उन्होंने यह मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

फिलहाल एनसीआर प्रशासन ने 12313/12314 सियालदाह राजधानी, 20501/20502 अगरतला राजधानी और 20839/20840 का प्रयागराज जंक्शन पर ठहराव करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजने की बात की है। इसके अलावा 11061 पवन एक्सप्रेस, 15160 सारनाथ एक्सप्रेस, 12562 स्वतंत्रता सेनानी, 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस में आपातकालीन कोटा बढ़ाने का पत्र संबंधित क्षेत्रीय रेलवे को भेजा गया है। इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि सांसदों के जो सुझाव मिले हैं, उसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें