फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज रेल मंडल ने बनाया आपदा राहत कोष

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने मंडल रेल राहत कोष की स्थापना की है। यह कोष रेलवे कर्मचारियों की जरूरतों का ध्यान रखने के साथ-साथ गरीब दिहाड़ी मजदूर, कांट्रेक्टर स्टाफ, कुली एवं अन्य जरूरतमंद लोगों की मदद करेगा। डीआरएम प्रयागराज अमिताभ ने भी इस कोष में सहायता राशि जमा की है। प्रयागराज मंडल के सीनियर डीपीओ राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से इस समय देश संघर्ष कर रहा है। रेलवे जरूरी सामान आदि की आपूर्ति मालगाड़ी के माध्यम से कर भी रहा है। इसके अलावा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए डीआरएम प्रयागराज के मार्गदर्शन में कार्मिक विभाग के कल्याण अनुभाग ने राहत कोष स्थापित किया है। इसमें रेलवे अफसर, सुपरवाइजर एवं अन्य कर्मचारी अपनी क्षमता के अनुसार राशि का अनुदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें