फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : राघवेंद्र प्रताप फिर बने कैट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, लालमणि को 10 मतों से हराया

Sat, 11 Apr 2026 03:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता राघवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी लाल मणि सिंह को 10 मतों से पराजित कर दिया। राघवेंद्र प्रताप सिंह को 208 मत मिले।
विज्ञापन
कैट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर राघवेंद्रनाथ सिंह हुए निर्वाचित। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता राघवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी लाल मणि सिंह को 10 मतों से पराजित कर दिया। राघवेंद्र प्रताप सिंह को 208 मत मिले। वहीं, लाल मणि सिंह को 198 मत मिले। राघवेंद्र प्रताप सिंह तीसरी बार कैट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले 2010 में और फिर 2024 में भी वह अध्यक्ष बने थे।

विज्ञापन


राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे एसोसिएशन के हितों की रक्षा, अधिवक्ताओं के कल्याण और संस्था की गरिमा को बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। वहीं, हाईकोर्ट के निर्देश पर नियुक्त किए गए ऑब्जर्वर की निगरानी में मतगणना हुई, जिसे देर रात को रोक दिया गया। शेष पदों की मतगणना सोमवार को होगी। इस अवसर पर अधिवक्ता अनिल सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, करिश्मा सिंह, मनोज उपाध्याय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें