पीएम ने अपना भाषण खत्म किया। वह लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। पीएम रवाना हुए।
60 वर्ष की आयु के बाद एक निश्चत राशि मिले और उनका निवेश सुरक्षित रहे इसके लिए प्रधानमंत्री वयोवृद्ध योजना शुरू की गई है। मासिक पेंशन चुनने पर वरिष्ठ नागरिक को तयशुदा पेंशन मिलती है।
प्रयागराज इंसाफ की नगरी है। दिव्यांगों पर अगर कोई अत्याचार करता है, मजाक उड़ाता है और परेशान करता है कानून कड़ा किया गया है। दिव्यांगों के लिए विशेष अभियान चलाया। सरकारी नौकरी में आरक्षण तीन प्रतिशत बढ़ाकर चार कर दिया गया है। उच्च शिक्षा में भी तीन से बढ़ाकर पांच किया गया है। सरकार ने दो लाख दिव्यांगों को स्किल ट्रेनिंग दी है। अब पांच लाख दिव्यांगों के ट्रेनिंग का लक्ष्य है। नए भारत में हर दिव्यांग की सहभागिता होगी।
जब दिव्यांग के प्रति संवेदना हो। जब एक भारत श्रेष्ठ भारत को और मजबूत करने की कल्पना हो तब जाकर ऐसा होता है। आने वाले समय में प्रयागराज का कोई दिव्यांग चेन्नई या कहीं दूसरे राज्य में जाएगा तो उसे भाषा की दिक्कत नहीं होगी। नोट को भी दिव्यांगों के अनुकूल बनाया गया है। सिक्कों को भी इसी तरह ढाला जा रहा है कि वह छूकर पहचान सकें कि कितने का सिक्का है। मोदी ने प्राइवेट चैनलों के प्रति आभार जताया जो दिव्यांगों के लिए साइनेज के द्वारा महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। दूरदर्शन विशेष रूप से बधाई का पात्र है।
हमने आपका साथी बनकर आपकी दिक्कतों को समझा। बीते पांच साल में अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग कैंप लगाए हैं। दिव्यांगजनों को 380 करोड़ से कम के बाटें। बीजेपी सरकार ने 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का उपकरण बांटा। पिछली सरकार के तुलना में ढाई गुना अधिक धनराशि खर्च की गई है।
दिव्यांगों का जीवन लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है। सरकार का यह दायित्व है कि सबका भला हो और सबको न्याय मिले। यही मंत्र सबका साथ और सबका विकास का है। सरकार सबका जीवन आसान बनाने का कार्य कर रही है।130 करोड़ भारतीयों की सेवा करना हमारी प्राथमिकता है। दिव्यांगों का दुख इस सरकार ने समझा है। इसके पहले इतना ध्यान कभी नहीं दिया गया।
पीएम ने कहा कि मुझे सफाइकर्मियों का सेवा करने और चरण धोने का अवसर कुंभ की धरती पर मिला। पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानसेवक के नाते दिव्यांग और वृद्धजनों का सेवा करने का अवसर मिला है। किसी को ट्राई साइकिल, किसी को सुनने की मशीन मिली है। उपकरण तो सिर्फ सहयोगी है। असली शक्ति तो आपका धैर्य है। आपने मुश्किलों का सामना किया है।
पीएम जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पिछले बार कुंभ में सफाईकर्मचारियों का सम्मान करने की याद दिलाई।
सुनैना कुमारी को भी डिजिटल उपकरण दिया गया।
भरत कुमार को दांतों का सेट, चश्मा आदि प्रदान कर रहे हैं नरेंद्र मोदी। संघमित्रा एडीए कॉलोनी को श्रवण यंत्र, वाकिंग, चश्मा प्रदान किया गया। उन्होंने पीएम का आशीर्वाद लिया। विजय प्रकाश सिंह चकबबुरा को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत मोदी ने अपने हाथों से दे रहे हैं।
पीएम ने राजेश नामक दिव्यांग को मोटराइज्ड साइकिल देकर शुभारंभ किया। 45 किलोमीटर एक बार चार्ज होने पर चलती है। उन्हें हेलमेट भी दिया गया। रविंद्र पुत्र हरिकेश को भी दिया गया।
योगी ने दिव्यांग महाकुंभ के आयोजन के लिए अधिकारिता मंत्रालय का भी योगी ने आभार जताया।
मोटराइज्ड मोटर साइकिल उपलब्ध कराने के लिए योगी ने प्रयागराज के दोनों सांसदों के प्रति आभार जताया। सीएम ने कहा कि बिना भेदभाव के विकास की योजनाओं का लाभ देश को दिया जा रहा है।
सीएम योगी ने कहा 10 लाख से अधिक दिव्यांगों को पेंशन दिया जा रहा है। उन्हें कृतिम अंग का वितरण किया गया है।
मोदी की मौजूदगी में सीएम योगी आदित्यनाथ सभा को संबोधित कर रहे हैं।
परेड ग्राउंड में पीएम मोदी की मौजूदगी में तीन विश्व रिकार्ड बने।
कार्यमक्रम में मौजूद दिव्यांगों के पास पहुंचकर पीएम मोदी ने उनका हालचाल पूछा।
पीएम ने 26 हजार 874 दिव्यांगों और वृद्धजनों को किया उपकरण का वितरण। कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़। वाहनों से कार्यक्रम स्थल के आसपास का पूरा इलाका पटा।
कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त। सभी विकासखंड के लाभार्थियों के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था बनाई गई है।
मंच पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहले से मौजूद हैं।
परेड ग्राउंड में पीएम नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर उतर रहा है।
थोड़ी देर में कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच सकते हैं।
परेड ग्राउंड में आयोजित दिव्यांग एवं वृद्धजन उपकरण वितरण कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो गई है। बड़ी संख्या में दिव्यांगजन कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं।