फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 प्रयागराज : देवजानी गांव के प्रधान और उनके बड़े भाई को बदमाशों ने मारी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर 

Fri, 21 Aug 2020 04:27 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
कार्यवाहक प्रधान और उनके बड़े भाई को बदमाशों ने मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र के पूरे देवजानी गांव में शुक्रवार सुबह लगभग 6 बजे बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने दरवाजे के सामने बैठे गांव निवासी कार्यवाहक प्रधान आशीष कुमार तिवारी और उसके बड़े भाई वशिष्ठ तिवारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने पर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद परिवार वालों और पड़ोसियों ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


बीडीसी समेत 6 संदिग्ध आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में ले लिया है। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया घटना प्रधान के चुनाव की रंजिश को लेकर हुई है। कुछ दिन पहले ही मौजूदा प्रधान को निलंबित करते हुए त्रिस्तरीय कमेटी गठित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें