कंडम हो गईं 18 गाड़ियां, भौगोलिक स्थितियां भी बाधा
पुलिस अफसर इसका कारण गाड़ियों की कमी और भौगोलिक स्थितियों को बताते हैं। प्रभारी 112 एडीसीपी कुलदीप सिंह बताते हैं कि वर्तमान में जनपदीय डायल 112 की 18 गाड़ियां कंडम हो चुकी हैं। इससे रिस्पांस टाइम बढ़ा है। इसके अलावा भौगोलिक दृष्टि से प्रयागराज का क्षेत्र काफी विस्तारित है। उन्होंने यह भी बताया कि रिस्पांस टाइम शहर में तो बेहतर है लेकिन देहात में कुछ ज्यादा है। फिलहाल नई गाड़ियों के संबंध में पत्राचार किया गया है। उम्मीद है कि गाड़ियां मिलने पर रिस्पांस टाइम में सुधार आएगा।
प्रमुख आंकड़े
गाजियाबाद (नंबर-एक) - 3:34 मिनट
नोएडा (नंबर-दो) - 3:46 मिनट
हरदोई (नंबर-तीन) - 3:55 मिनट
प्रयागराज का औसत रिस्पांस टाइम - 11:58 मिनट (74वीं रैंकिंग)