पुलिस को मिलेगी बड़ी मदद
फोरेंसिक वैन के इस्तेमाल से चोरी, लूट, हत्या, दुष्कर्म जैसे मामलों की जांच ज्यादा सटीक और वैज्ञानिक ढंग से हो सकेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल पर सबूतों को सुरक्षित रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है। कई बार देरी होने पर साक्ष्य नष्ट हो जाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
हाईटेक फोरेंसिक वैन की उपलब्धता से तकनीकी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से साक्ष्य संकलन विवेचना और सुदृढ़ होगी। आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने और न्यायालय में आरोप सिद्ध करने में विवेचनाधिकारी अधिक सक्षम होंगे। इससे अपराधियों को सजा दिलाने की सफलता दर बढ़ेगी और पुलिस की जांच पर लोगों का भरोसा और गहरा होगा। - डॉ. अजयपाल शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था)