Prayagraj News : पुलिस ने खोजी कुत्ते के माध्यम से छानबीन की।
- फोटो : प्रयागराज
फाफामऊ में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक परिवार के पड़ोसी युवक पवन सरोज को उठा लिया है। पुलिस का दावा है कि युवक मृतक किशोरी को परेशान करता था।
मोबाइल चैट से मिले सुबूतों के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस को आशंका है कि इसी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। वारदात से पहले किशोरी ने आरोपी को आई हेट यू का मैसेज भी किया था।
बता दें कि फाफामऊ के गोहरी गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। मृतकों में फूलचंद (50), उसकी पत्नी मीनू (45), बेटा शिव (10) और 17 वर्षीय बेटी शामिल थी। सभी के खून से लथपथ शव सुबह घर के भीतर पड़े मिले थे। धारदार हथियार से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतारा गया था।