फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद अतीक अहमद का भाई एक लाख का इनामी पूर्व सपा विधायक अशरफ गिरफ्तार

Fri, 03 Jul 2020 10:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
पुलिस ने पूर्व सपा विधायक खालिद अजीम को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अतीक अहमद के छोटे भाई और एक लाख के इनामी अशरफ को पुलिस ने शुक्त्रस्वार तड़के गिरफ्तार कर लिया। उसे पूरामुफ्ती के हटवा स्थित उसकी ससुराल से पकड़ा गया। वह तकरीबन तीन वर्षों से फरार था। उस पर शहर के सनसनीखेज राजू पाल हत्याकांड समेत 2 दर्जन से अधिक मुकदमे चल रहे हैं।
विज्ञापन


पकड़े जाने के बाद उसे कैंट थाने में रखकर घंटों पूछताछ हुई । लखनऊ से सीबीआई की टीम ने भी अशरफ से पूछताछ की। सुबह अशरफ की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में उसके समर्थक और रिश्तेदार थाने पहुंच गए थे। उन्हें हटाने के लिए पुलिस को थाने के इर्द-गिर्द बैरिकेडिंग लगानी पड़ी।

एक लाख का इनामी अशरफ तीन वर्ष पहले भाजपा सरकार बनने के बाद से ही फरार हो गया था। क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि अशरफ हटवा स्थित अपने ससुराल में आया है। इस पर क्राइम ब्रांच ने कई थानों की फोर्स के साथ उसके ससुराल में दबिश दी।
विज्ञापन


तड़के उसे गिरफ्तार कर कैंट थाने लाया गया। यहां अधिकारियों ने उससे घंटों पूछताछ की। राजू पाल हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई टीम को तड़के ही सूचना दे दी गई। दिन में प्रयागराज पहुंची सीबीआई टीम नेे भी अशरफ से राजू पाल हत्याकांड के बारे में पूछताछ की। फरारी के दौरान भी अशरफ के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस उन मुकदमों के बारे में भी तहकीकात कर रही है।

फरारी के बाद पुलिस ने उस पर सबसे पहले 5,000 का इनाम घोषित किया था। बाद में इनाम बढ़ते बढ़ते एक लाख तक हो गया। अक्सर उसके प्रयागराज में होने की सूचना मिलती थी। कई टीमें अशरफ की तलाश में लगी हुई थीं। उसकी तलाश में टीमों ने दिल्ली, मुबई, हरियाणा.राजस्थान और गुजरात समेत कई प्रदेशों में खोजबीन की थी।
विज्ञापन


एक लाख के इनामी अशरफ को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
प्रेम प्रकाश, एडीजी, प्रयागराज जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें