वंदना सिंह को भेजा गया मांडा थाना
सत्यदेव पाल को लालापुर थाना में नई तैनाती मिली है। करछना थाने से महिला उपनिरीक्षक वंदना सिंह को मांडा थाना भेजा गया है। उपनिरीक्षक विजय सिंह और अंबरीश को शंकरगढ़ थाना में नई जिम्मेदारी मिली है। भानुनाथ सिंह को कोरांव थाना और सुरेश सिंह को खीरी थाना भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक रिया द्विवेदी और उपनिरीक्षक विकास दोनों को मेजा थाना स्थानांतरित किया गया है।
महिला उपनिरीक्षक शिल्पी को लालापुर थाना और उपनिरीक्षक सोनू को मांडा थाना भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक जीतू बघेल को बारा थाना में तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक विपिन कुमार वर्मा को मेजा थाना और विजय कुमार गौड़ को खीरी थाना भेजा गया है। औद्योगिक क्षेत्र थाना से महिला उपनिरीक्षक निधि और कुसुमलता को शंकरगढ़ थाना भेजा गया है। उपनिरीक्षक अफजल सिद्दीकी को बारा थाना और दर्शन सिंह को मेजा थाना स्थानांतरित किया गया है।
कालीचरण को नैनी से करछना भेजा गया
मेजा थाने महिला उपनिरीक्षक आयुषी बाजपेयी को करछना थाना भेजा गया है। उपनिरीक्षक नीतीश पाठक को नैनी थाने की एडीए कॉलोनी पुलिस चौकी में स्थानांतरित किया गया है। इंद्रदेव पांडेय को नैनी थाने और कालीचरण को करछना थाना भेजा गया है। मनोज कुमार, अशोक कुमार और राजकुमार गुप्ता को कौंधियारा थाना में नई जिम्मेदारी मिली है। लल्लन प्रसाद को लालकूप थाना और सचिन गुप्ता को शंकरगढ़ थाना भेजा गया है।
उपनिरीक्षक अनुज राय को मेजा थाना की पुलिस चौकी कोहड़ार से शंकरगढ़ थाना की पुलिस चौकी पीपीसीएल भेजा गया है। अंबेश कुमार मिश्र को मेजा थाने की पुलिस चौकी जेवनिया से कौंधियारा थाना की जारौ पुलिस चौकी भेजा गया है। अभिनव उपाध्याय को मेजा थाना की पुलिस बूथ रामनगर से पुलिस चौकी कोहड़ार में स्थानांतरित किया गया है। धीरज सिंह को कौंधियारा थाना और उमेश कुमार को घूरपुर थाना भेजा गया है। मांडा थाने से महिला उपनिरीक्षक श्वेता को नैनी थाने भेजा गया है।
आमिर खान को घूरपुर और तालिब को शंकरगढ़ भेजा गया
नीरज और उपनिरीक्षक शिवकुमार गोयल को घूरपुर थाने में नई तैनाती मिली है। शोएब खान को करछना थाने भेजा गया है। आमिर खान उस्मानी को घूरपुर थाने और अबू तालिब जैदी को शंकरगढ़ थाने भेजा गया है।कोरांव थाने से उपनिरीक्षक शिव शंकर यादव को घूरपुर थाना भेजा गया है। अश्विनी यादव को नैनी थाने और कृष्ण कुमार को करछना थाने में नई जिम्मेदारी मिली है। महिला उपनिरीक्षक पूर्णिमा और कृष्णा सोनी को कौंधियारा थाने भेजा गया है।
शिवानी पटेल को घूरपुर थाने में तैनात किया गया है। आशीष कुमार यादव को कोरांव थाने की रामगढ़ पुलिस चौकी से औद्योगिक क्षेत्र थाना की बारामर पुलिस चौकी भेजा गया है।
दीपक राजपूत को कौंधियारा थाने और रमेश कुमार मिश्रा को मेजा थाने की जेवनिया पुलिस चौकी भेजा गया है। बारा थाने से महिला उपनिरीक्षक रश्मि सोनकर को औद्योगिक क्षेत्र थाने भेजा गया है।
शुभम पिपरैया को करछना थाने और राखी चौधरी को नैनी थाने में नई तैनाती मिली है। टीकम सिंह को मेजा थाना और दीपक कुमार वर्मा को नैनी थाना भेजा गया है। शंकरगढ़ थाना से कृष्ण कांत तिवारी, शिवकुमार यादव को औद्योगिक क्षेत्र थाना भेजा गया है।