फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः पीएम मोदी ने लिया  हालचाल, कहा जुट जाएं चुनाव की तैयारी में 

Sun, 03 Mar 2019 08:26 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
PM modi in kumbh
विज्ञापन
अमेठी जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को प्रयागराज के बम्हरौली एयरपोर्ट उतरे। यहां से वे एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से अमेठी के लिए रवाना हुए। इस दौरान एयरपोर्ट पर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री  नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मेयर अभिलाषा गुप्ता और प्रशासनिक अफसरों ने उनका स्वागत किया। स्वागत के दौरान ही पीएम ने सीएम और उनके साथ खड़े कैबिनेट मंत्री नंदी और मेयर का हालचाल लिया। कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सभी जुट जाएं।
विज्ञापन


पटना में आयोजित रैली के बाद प्रधानमंत्री अपने विशेष विमान से बम्हरौली एयरपोर्ट पर दिन में 3.10 बजे उतरे। उनके आगमन के घंटे भर पूर्व ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वागत के लिए बम्हरौली पहुंच गए। इस दौरान सीएम ने नंदी और मेयर के साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों एवं संगठन के क्रिया कलापों की चर्चा  की। 3.10 बजे पीएम का विमान आते ही सीएम सभी के साथ रनवे  पर पहुंच गए। यहां एयरफोर्स के अफसरों के साथ सभी ने गुलाब का फूल देकर पीएम का स्वागत  किया।

बम्हरौली से ही पीएम वायुसेना के हेलीकॉप्टर से दिन में 3.24 बजे अमेठी के लिए रवाना हो  गए। वहां आयोजित कार्यक्रम  में शिरकत करने के बाद पीएम शाम छह बजे हेलीकॉप्टर से बम्हरौली पहुंचे। इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री निर्मला सीतामरण भी रही। पीएम और रक्षा मंत्री से एक बार फिर नंदी और मेयर के  साथ प्रशासनिक अफसरों ने मुलाकात  की। शाम 6.25 बजे पीएम मोदी रक्षा मंत्री के साथ विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान भाजपा प्रयागराज महानगर के पदाधिकारी कहीं भी नहीं दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें