फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पीयूष रंजन को करछना और प्रशांत को हंडिया से निषाद पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Thu, 03 Feb 2022 04:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिले की हंडिया और करछना विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित करने के बाद भाजपा और उसके सहयोगी दल ने अब तक कुल आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार फाइनल कर दिए हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : प्रशांत सिंह, पूर्व विधायक हंडिया और पीयूष रंजन निषाद। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता पीयूष रंजन निषाद को निषाद पार्टी ने करछना विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा हंडिया विधानसभा से सपा में रहे पूर्व विधायक प्रशांत सिंह उर्फ राहुल को भी निषाद पार्टी ने टिकट दिया है।

विज्ञापन



जिले की हंडिया और करछना विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित करने के बाद भाजपा और उसके सहयोगी दल ने अब तक कुल आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार फाइनल कर दिए हैं। हालांकि शहर उत्तरी, बारा, सोरांव और प्रतापपुर से चुनाव कौन लड़ेगा, इसकी तस्वीर साफ नहीं हुई है। उत्तरी से भाजपा को एवं बारा, सोरांव और प्रतापपुर से सहयोगी दल अपना दल को उम्मीदवार घोषित करना है।


पीयूष रंजन निषाद वर्तमान में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य हैं। वर्ष 2017 का चुनाव भी पीयूष रंजन ने भाजपा के टिकट पर करछना से लड़ा था। तब उन्हें 66 हजार वोट मिले। जो भाजपा का अब तक का करछना में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। तब इस सीट से सपा नेता उज्ज्वल रमण सिंह निर्वाचित हुए। इस बार भी पीयूष रंजन का सीधा मुकाबला उज्ज्वल रमण से ही है।

विज्ञापन

भाजपा के सिंबल पर ही लड़ेंगे चुनाव
49 वर्षीय पीयूष रंजन सिविल लाइंस पीडी टंडन रोड निवासी हैं। पीयूष ने बताया कि करछना सीट निषाद पार्टी को मिली है, लेकिन चुनाव में सिंबल भाजपा का ही रहेगा। वहीं दूसरी पूर्व विधायक महेश नारायण सिंह के पुत्र प्रशांत सिंह बहादुरपुर विकासखंड के जुनेदपुर गांव के निवासी हैं। महेश नारायण 2002 और 2012 में सपा के टिकट पर हंडिया में विधायक बने थे।


2013 में उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में उनके पुत्र प्रशांत सिंह को सपा ने टिकट दिया और वह विजयी हुए। 2017 के चुनाव में सपा ने प्रशांत सिह को टिकट नहीं दिया था। फिलहाल प्रशांत अब भाजपा-अपना दल-निषाद पार्टी गठबंधन से हंडिया में ताल ठोकेेंगे। प्रशांत की मां शकुंतला सिंह वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं। 
विज्ञापन

संजय निषाद को गठबंधन में शामिल करने का मिला इनाम 
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद को भाजपा गठबंधन में शामिल करने में पीयूष रंजन का भी योगदान है। सीएम योगी आदित्यनाथ से संजय निषाद की मुलाकात पीयूष रंजन ने कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की मौजूदगी में करवाई थी।


करछना सीट से पूर्व विधायक और सांसद केशरी देवी पटेल के पुत्र दीपक पटेल का भी नाम चल रहा था, लेकिन निषाद वोटरों को साधने के लिए पार्टी ने यह सीट निषाद पार्टी को दे दी। हालांकि निषाद पार्टी को करछना विधानसभा सीट भले ही भाजपा ने दे दी हो लेकिन समझौते के तहत वहां से प्रत्याशी भाजपा का ही चुनाव में खड़ा किया गया है।


उधर, पीयूष रंजन निषाद को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद करछना में दीपक पटेल के समर्थकों की नाराजगी बढ़ गई है। दरअसल दीपक पटेल इस विधानसभा से एक बार विधायक बन चुके हैं और उन्होंने बसपा के टिकट पर उज्ज्वल रमण को ही शिकस्त दी थी। ऐसे में पीयूष रंजन को अब पटेल वोटरों को साधने के लिए भी पूरा प्रयास करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें