कुछ ही दूर पर उसका दूसरा साथी बुलेट स्टार्ट कर मौजूद था। पर्चा छीनने के बाद युवक दोस्त की की बुलेट पर बैठा और दोनों वहां से फरार हो गए। राममूरत ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे। हालांकि तब तक बुलेट सवार आंखों से ओझल हो चुके थे। भुक्तभोगी राममूरत अपनी शिकायत लेकर सरायइनायत थाने पहुंचा तो आरोप है कि इंसपेक्टर संजय द्विदेदी ने उसे फटकार कर भगा दिया। देर शाम को भुक्तभोगी ने जिला निर्वाचन आयोग, पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों के साथ ही शासन तक से ट़्वीटर पर शिकायत की। इससे अफसरों में हड़कंप मच गया।
देर रात को ही लापरवाही बरतने के आरोप में इंसपेक्टर संजय को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसआई राजेश उपाध्याय को थाने की कमान दी गई है। पूरे मामले की जांच भी कराई जा रही है। भुक्तभोगी राममूरत की ओर से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सीओ फूलपुर को तहरीर दी गई है। बता दें कि बहादुरपुर विकास खंड के इसी ग्रामसभा से प्रधानी पद के लिए हंडिया के पूर्व विधायक प्रशांत सिंह की मां भी चुनावी मैदान में हैं।
prayagraj news : हंडिया के पूर्व विधायक प्रशांत सिंह।
- फोटो : prayagraj