फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : चिकित्सकाें के समय पर उपस्थित न होने के मामले में हड्डी रोग विभाग के एचओडी पर लगा परिनिंदा दंड

Sat, 29 Nov 2025 07:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मोती लाल नेहरू (एमएलएन) मेडिकल कॉलेज से संबद्ध स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराए जाने में लापरवाही के मामले में डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम निगम पर परिनिंदा दंड लगाने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोती लाल नेहरू (एमएलएन) मेडिकल कॉलेज से संबद्ध स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराए जाने में लापरवाही के मामले में डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम निगम पर परिनिंदा दंड लगाने का आदेश जारी किया है। पिछले दिनों डिप्टी सीएम ने एसआरएन अस्पताल का निरीक्षण किया था।

विज्ञापन


इस दौरान हड्डी रोग विभाग के चिकित्सकों के समय पर ओपीडी में न पहुंचने की बात सामने आई थी। इसका संज्ञान लेते हुए डिप्टी सीएम ने यह निर्देश जारी किया है। उन्होंने लिखा कि ओपीडी में समय से चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराए जाने में लापरवाही पाई गई है। ऐसे में विभागाध्यक्ष पर परिनिंदा दंड लगाया जाए। वहीं डॉ. विक्रम निगम का कहना है कि करीब छह महीने पहले लखनऊ से एक टीम आई थी। इस दौरान कुछ डॉक्टरों की अनुपस्थिति के चलते शायद ऐसा हुआ है। मौजूदा समय में विभाग के सभी डॉक्टर समय से ओपीडी में बैठ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें