फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Crime News: अपहरण कर वकील को मारी गोली, भेजा गया जेल

Thu, 10 Sep 2020 03:09 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिवकुटी के मेंहदौरी इलाके में वकील अकरम अहमद का अपहरण कर गोली मारने वाले अनुज सोनकर को बुधवार को जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पैसों के लेन देन के विवाद में अकरम को गोली मारी गई थी। न्यू मेंहदौरी के रहने वाले वकील अकरम अहमद और कीडगंज के अनुज सोनकर में एक समय काफी याराना था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अकरम ने व्यवसाय के लिए अनुज को साढ़े पांच लाख रुपये दिए थे। अनुज ने वादा किया था कि यह पैसा तो वह लौटाएगा ही, साथ में बिजनेस में जो भी फायदा होगा, उसमें भी अकरम का हिस्सा होगा। समय बीतता गया लेकिन अनुज ने अकरम का पैसा वापस नहीं किया। पहले तो वह टाल मटोल करता रहा फिर पैसा देने से साफ मना कर दिया।

उधर, वकील ने सोर्स सिफारिश लगाकर उस पर दबाव बनाना शुरू किया। मंगलवार को अनुज अपने एक दर्जन साथियों के साथ अकरम के घर पहुंचा और उन्हें अगवा कर गोली मार दी। बाद में भागते हुए पुलिस ने उसे रात में ही पकड़ लिया था। इंस्पेक्टर शिवकुटी ने बताया कि अनुज को आज जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें