फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: रामनवमी पर बड़े हनुमानजी का हुआ भव्य श्रृंगार, जय श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हुआ संगम क्षेत्र

Fri, 27 Mar 2026 02:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

श्रीराम नवमी पर भगवान राम की विधि-विधान से पूजा की गई। संगम तट पर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर समेत जिले भर के मंदिरों में भव्य श्रृंगार और पूजा आरती की गई। भय प्रकट कृपाला दीन दयाला... के साथ भगवान की आराधना की गई।
विज्ञापन
श्रीराम नवमी पर श्री बड़े हनुमानजी का किया गया भव्य श्रृंगार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम नवमी पर भगवान राम की विधि-विधान से पूजा की गई। संगम तट पर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर समेत जिले भर के मंदिरों में भव्य श्रृंगार और पूजा आरती की गई। भय प्रकट कृपाला दीन दयाला... के साथ भगवान की आराधना की गई। भगवान राम का दर्शन कर भक्त निहाल हो गए। संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमान मंदिर की भव्य सजावट के साथ विशेष पूजा की गई। महंत बलवीर गिरि ने हनुमानजी की आरती उतारी।

विज्ञापन


आरती में हजारों की संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। हनुमानजी का दर्शन करने के लिए लंबी कतार लगी रही। जय श्री राम के जयकारों से पूरा संगम क्षेत्र गुंजायमान रहा। सुबह मंगला आरती के साथ शुरू हुआ दर्शन पूजन का दौर पूरे दिन चलता रहा। सुंदरकांड, रामायण और श्रीरामनाम संकीर्तन का आयोजन भक्तों की ओर से किया गया। संगम में डुबकी लगाने के बाद बड़ी संख्या में भक्त नंगे पैर हनुमानजी का दर्शन करने के लिए पहुंचे। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस और महिला सिपाहियों की तैनाती की गई। मंदिर की बारादरी में भक्तों ने हवन और आरती के साथ भगवान राम की आराधना की। भक्तों ने घी के दीये जलाकर भगवान राम से मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। 

Trending Videos
विज्ञापन

श्री बड़े हनुमान मंदिर में भगवान राम और लक्ष्मण का दिव्य श्रृंगार किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
श्री बड़े हनुमान मंदिर में भगवान राम और लक्ष्मण का दिव्य श्रृंगार किया गया। भक्तों ने हनुमानजी के साथ ही राम और लक्ष्मण का दर्शन कर पुष्प अर्पित किया। सुगंधित फूलों से मंदिर के गर्भगृह समेत पूरे मंदिर परिसर को सजाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें