बारिश थमने के बाद शनिवार को गंगा और यमुना के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। दिनभर में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ा, जबकि गंगा के फाफामऊ घाट पर पानी में मामूली कमी दर्ज की गई।
बारिश थमने के बाद शनिवार को गंगा और यमुना के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। दिनभर में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ा, जबकि गंगा के फाफामऊ घाट पर पानी में मामूली कमी दर्ज की गई। रात आठ बजे तक तीनों प्रमुख गेज स्थलों पर जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे रहा। सुबह आठ बजे यमुना निनी में जलस्तर 75.88 मीटर था, जो पिछले 24 घंटे में 32 सेंटीमीटर बढ़ा था। शाम चार बजे यह 75.96 मीटर और रात आठ बजे 75.97 मीटर पहुंच गया। यानी शाम चार से रात आठ बजे के बीच यमुना में एक सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन
गंगा के फाफामऊ में सुबह जलस्तर 78.85 मीटर था। शाम चार बजे 78.84 और रात आठ बजे 78.83 मीटर दर्ज किया गया। वहीं छतनाग में सुबह 75.53 मीटर से बढ़कर शाम चार बजे 75.61 मीटर हुआ, लेकिन रात आठ बजे मामूली घटकर 75.59 मीटर रह गया।
खतरे के निशान से 8.77 मीटर नीचे यमुना
यमुना का जलस्तर रात आठ बजे 75.97 मीटर दर्ज हुआ, जबकि खतरे का निशान 84.734 मीटर है। इस तरह यमुना अभी खतरे के निशान से 8.764 मीटर नीचे है। दिनभर बादल और बारिश थमने के बाद शाम से जलस्तर की बढ़ोतरी की रफ्तार भी काफी धीमी रही।