फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : जल्द शुरू हो सकता है इनर रिंग रोड के दूसरे चरण का काम

Mon, 02 Feb 2026 06:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बजट के बाद जल्द ही इनर रिंग रोड के दूसरे चरण के काम के जल्द शुरू होने की उम्मीद है। दूसरे चरण में करछना से सोरांव तहसील तक 42 किमी की सड़क का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन
प्रयागराज इनर रिंग रोड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बजट के बाद जल्द ही इनर रिंग रोड के दूसरे चरण के काम के जल्द शुरू होने की उम्मीद है। दूसरे चरण में करछना से सोरांव तहसील तक 42 किमी की सड़क का निर्माण किया जाना है। इनर रिंग रोड योजना को दो चरणों में बांटा गया है। इनमें पहल चरण के तहत सहसों से रीवा रोड तक 31 किमी सड़क का निर्माण चल रहा है। वहीं दूसरे चरण में 6700 काश्तकारों की 321 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जानी है। जिसमें 6200 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होने का अनुमान है।

विज्ञापन


दूसरे चरण में 42 किमी की सड़क में 54 अंडरपास, चार फ्लाईओवर और आरओबी सहित गंगा व यमुना नदी पर दो पुलों का निर्माण होना है। इनमें यमुना पर 1200 मीटर फोर लेन और गंगा पर 3500 मीटर फोर लेन पुल का निर्माण होना है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक एसके सिंह ने बताया कि बजट मिलते ही जल्द दूसरे चरण के तहत भूमि अधिग्रहण का काम शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें