फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : महिला को घर में बंधक बनाकर 30 लाख की लूट, बहनोई समेत दो गिरफ्तार

Sat, 19 Jul 2025 03:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार में महिला को घर में बंधक बनाकर करीब 30 लाख रुपये के गहनों और नकदी की लूट हुई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वारदात की साजिश पीड़िता के बहनोई विपिन केसरवानी ने रची थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार में महिला को घर में बंधक बनाकर करीब 30 लाख रुपये के गहनों और नकदी की लूट हुई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वारदात की साजिश पीड़िता के बहनोई विपिन केसरवानी ने रची थी। उसने अपने दोस्त अरुण के साथ मिलकर दो स्थानीय युवकों से लूट करवाई। पुलिस ने विपिन और अरुण को गिरफ्तार कर उनके पास से कुछ लूटे गए गहने बरामद कर लिए हैं। वारदात में शामिल दोनों लुटेरों की तलाश जारी है।

घटना कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार की है। यहां के निवासी किराना व्यापारी राजकुमार केसरवानी की पत्नी राधा शुक्रवार को घर में अकेली थीं। उसी दौरान दो बदमाश घर में घुस आए। उन्होंने राधा को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया और अलमारी का ताला तोड़कर 25 तोला सोने के आभूषण और ढाई लाख रुपये नकद समेत करीब 30 लाख रुपये के सामान लूट ले गए।

महिला की चीख-पुकार सुनकर एक ट्रॉली चालक ने उनके पति को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। इस दौरान सनसनीखेज खुलासा हुआ। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से दो संदिग्धों की पहचान कराई गई।

डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि जांच में यह सामने आया कि लूट की योजना राधा की बहन के पति विपिन केसरवानी, निवासी गन्ने ने रची थी। उसने अपने दोस्त अरुण के साथ मिलकर दो स्थानीय युवकों से लूट कराई। हाल ही में वह पत्नी के साथ राधा के घर आया था, तभी उसने घर में रखे कीमती सामान देखकर लूट की योजना बनाई। विपिन और अरुण को गिरफ्तार कर लिया गया है। लूट के कुछ गहने बरामद किए गए हैं। वारदात को अंजाम देने वाले दोनों लुटेरों की तलाश जारी है। जल्द ही वह भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें