फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : माता वैष्णो देवी धाम की राह हुई मुश्किल, अब तक छह हजार से ज्यादा टिकट निरस्त

Sun, 31 Aug 2025 02:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जम्मू-कश्मीर में पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से अब तक रेल संचालन सामान्य नहीं हो सका है। इस वजह से लगातार तीसरे दिन जम्मू मेल निरस्त रही।
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से अब तक रेल संचालन सामान्य नहीं हो सका है। इस वजह से लगातार तीसरे दिन जम्मू मेल निरस्त रही। इसके अलावा शनिवार को सूबेदारगंज-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) एक्सप्रेस भी रेलवे ने निरस्त कर दी। वहीं, मुरी एक्सप्रेस भी अमृतसर तक ही गई। ट्रेनों के निरस्तीकरण से चार दिन में ही छह हजार से ज्यादा आरक्षित टिकट निरस्त हो चुके हैं।भारी बारिश की वजह से जम्मू मंडल में रेलवे ट्रैक का खासा नुकसान हुआ है। इस वजह से जम्मू, उधमपुर एवं श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाली ट्रेनें निरस्त की जा रही हैं। बहुत सी ट्रेनों को आंशिक रूप से भी निरस्त किया गया है।

विज्ञापन


नैनी के हरीश शर्मा ने बताया कि पिछले माह ही वैष्णो देवी धाम जाने का कार्यक्रम बनाया था लेकिन ट्रेन निरस्त होने से अरमानों पर पानी फिर गया। इसी तरह लाउदर रोड के अमन श्रीवास्तव का भी उधमपुर एक्सप्रेस में रिजर्वेशन था लेकिन ट्रेन निरस्त होने की वजह से उन्हें भी निराश होना पड़ा। वहीं, बारिश के बाद माता वैष्णो देवी कटड़ा में फंसे रामबाग के राजेश श्रीवास्तव शनिवार को सकुशल घर लौट आए। उन्होंने बताया कि जम्मू से अंबाला तक वह बस से आए। उसके बाद अंबाला से ऊंचाहार एक्सप्रेस के माध्यम से प्रयागराज पहुंचे।

आज भी निरस्त रहेगी जम्मू मेल

सूबेदारगंज-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा जम्मू मेल रविवार को भी निरस्त रहेगी। इस ट्रेन का दोनों ओर से निरस्तीकरण रहेगा। एनसीआर के पीआरओ डा. अमित मालवीय ने बताया कि जम्मू मंडल में आई प्राकृतिक आपदा से रेल संचालन प्रभावित हुआ। ट्रेनों के निरस्त होने की वजह से टिकट रद्द होने के आंकड़े बढ़े हैं। जल्द ही रेल संचालन पूरी तरह से बहाल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें