फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : नैनी में बेकाबू डंपर किराने की दुकान में घुसा, बाल-बाल बचे परिजन

Mon, 09 Feb 2026 12:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नैनी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नई बाजार में एक तेज रफ्तार डंपर असंतुलित होकर किराने की दुकान में घुस गया। इससे दुकान सहित पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में परिजन बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
नैनी में असंतुलित डंपर किराने की दुकान में घुस गया। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नई बाजार में एक तेज रफ्तार डंपर असंतुलित होकर किराने की दुकान में घुस गया। इससे दुकान सहित पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में परिजन बाल-बाल बच गए। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा रहा। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। हादसे में दो व्यापारियों का मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। 

विज्ञापन


नई बाजार मोहल्ले में महेंद्र केसरवानी का मकान है। आगे वाले हिस्से में वह किराने की दुकान चलाते हैं। सोमवार को भोर में करीब साढ़े चार बजे एक तेज रफ्तार डंपर मकान में घुस गया। इससे दुकान सहित मकान का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में  उनके पड़ोस में रहने वाले मनोज केसरवानी के मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। तेज आवाज से परिजन सहम गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। डंपर में गिट्टी लदा हुआ है। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। 
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें