फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने डिवाइडर का किया विरोध

Sun, 14 Jun 2020 11:55 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
divider on road - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जानसेनगंज से घंटाघर के बीच बन रहे डिवाइडर का व्यापारियों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि इस व्यस्त क्षेत्र में बिना पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना डिवाइडर का निर्माण होने से व्यापार को नुकसान होगा। गांव एवं दूर दराज से आने वाले व्यापारियों व ग्राहकों के समक्ष वाहन खड़ा करने को लेकर बड़ी समस्या हो जाएगी।

विज्ञापन


डिवाइडर के विरोध में व्यापारियों ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया और उसकी प्रति सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी को सौंपी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले हस्ताक्षर अभियान का क्षेत्र के व्यापारियों ने भी समर्थन किया। व्यापारियों ने पत्र में डिवाइडर निर्माण रुकवाने एवं संबंधित स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था करवाने की मांग की है।

सांसद को भेजे पत्र में कहा गया कि ऐसा देखा गया है कि जिन बाजारों  में डिवाइडर बने रहे हैं, वहां का व्यापार धरातल पर चला गया है। सुलेम सराय एवं सिविल लाइंस में इसी वजह से आए दिन प्रशासन और व्यापारियों के बीच गतिरोध होता रहता है। जानसेनगंज, घंटाघर व्यवसायिक क्षेत्र होने के साथ-साथ धार्मिक महत्व भी रखता है।
विज्ञापन


दशहरे पर इस स्थान से जहां बड़ी-बड़ी चौकियां निकलती हैं, वहीं मोहर्रम का जुलूस भी इसी सड़क से निकलता है। डिवाइडर बन जाने के बाद उक्त कार्यक्रम में बाधा आएगी। इस क्षेत्र में बाबा दरबेश्वर नाथ और विष्णु भगवान के मंदिर हैं। डिवाइडर बन जाने के बाद मंदिर में भी आने वाले लोगों को दिक्कत होगी। व्यापार मंडल के प्रभारी मंडल सुशांत कुमार ने कहा कि डिवाइडर का निर्माण व्यापार विरोधी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें