फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : एक्टर सलमान खान को धमकाने वाला निकला बमबाजी का सूत्रधार, धर्मस्थल के पास फेंका था बम

Wed, 06 Aug 2025 04:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

खुल्दाबाद के बक्शी बाजार मोड़ के पास आधी रात को धर्मस्थल के पास बमबाजी की वारदात का सूत्रधार बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को धमकाने वाला शेरा निकाला। भाई की पिटाई का बदला लेने के लिए उसने बमबाजी की वारदात की थी।
विज्ञापन
खुल्दाबाद में बमबाजी करने के आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुल्दाबाद के बक्शी बाजार मोड़ के पास आधी रात को धर्मस्थल के पास बमबाजी की वारदात का सूत्रधार बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को धमकाने वाला शेरा निकाला। भाई की पिटाई का बदला लेने के लिए उसने बमबाजी की वारदात की थी। मंगलवार को उसे एक अन्य के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना आठ जुलाई की रात करीब 12 बजे हुई थी। डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से घटना में शामिल अभियुक्तों की पहचान शेरा उर्फ शाहरुख निवासी शाहगंज और साएबा उर्फ साहेबा निवासी झूंसी के रूप में हुई। मंगलवार को उन्हें घनश्याम नगर कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया।

दोनों से पूछताछ में पता चला कि घटना का सूत्रधार शेरा था। उसने बताया कि उसके भाई विक्की उर्फ वसीम को बक्शी बाजार मोड़ के पास रहने वाले इकलाख ने पीटा और दूसरी बार मारने के लिए खदेड़ा था। उसे सबक सिखाने के लिए ही उसने साएबा व नौ अन्य के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। यह भी कहा कि उसे नहीं पता था कि इकलाख के घर के पास धर्मस्थल है और गलती से बम वहां लगा।

डीसीपी ने बताया कि शेरा पर 26 जबकि साएबा पर 11 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के कब्जे से तमंचा, कारतूस व 11 बम बरामद किए गए हैं। मामले में जीशान, अनीस अहमद व बान उर्फ आरडीएक्स पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।

बान ने आत्मसमर्पण किया था जबकि अन्य दोनों गिरफ्तार किए गए थे। घटना में शामिल छह अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। इससे पहले शेरा के भाई विक्की को 10 बम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

2020 में मुठभेड़ में हुआ था गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर शेरा सात साल पहले सलमान खान को धमकाने के मामले में भी गिरफ्तार हो चुका है। फिल्म में रोल मांगने के लिए उसने फोन कर धमकी दी थी और इस मामले में सलमान के पीए की ओर से मुंबई के बांद्रा में मुकदमा दर्ज कराया गया था। शाहगंज में गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस उसे अपने साथ ले गई थी। जमानत पर रिहा होने के बाद 2020 में दुकानदार से लूट के मामले में वांछित रहने के दौरान उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें