अमर उजाला की ओर से प्रयागराज में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
- फोटो : अमर उजाला।
अमर उजाला की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मां तुझे प्रणाम तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। झमाझम बारिश के बीच निकली तिरंगा यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। आरएएफ, आईटीबीपी के जवानों के साथ ही व्यापारियों, समाजसेवियों के साथ विभिन्न राजनैतिक दलों के लोगों ने तिरंगा रैली में हिस्सा लिया। फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारत माता की जय के गगन भेदी नारों के साथ यह यात्रा सिविल लाइंस पत्थर गिरजा घर से निकलकर सिविल लाइंस हनुमान मंदिर होते हुए फिर पत्थर गिरजाघर पर पहुंचकर संपन्न हुआ।