जिला पंचायत सदस्य रणधीर सिंह के हत्या के मुख्य आरोपी उदय यादव ने बुधवार को कोर्ट में किया आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी उदय यादव ने वकील की ड्रेस में कचहरी पहुंचकर सरेंडर कर दिया। 22 अगस्त से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि उदय के भाई विजय यादव ने भी आत्मसर्मपण कर दिया है।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार 22 अगस्त की रात योजनाबद्ध तरीके से रणधीर को उनकी स्कार्पियो गाड़ी के साथ रामसिंह ने बुलाकर शराब पिलाता रहा। बाद में एक होटल से खाना भी मंगाया। उसके बाद उसे लेकर वह लोग फाफामऊ की तरफ गए और एकांत जगह गाड़ी रोककर रामसिंह व रणधीर यादव ने फिर शराब पी। चालाकी से रामसिंह ने रणधीर को ज्यादा शराब पिला दी। उसके नशे में धुत होने पर रामसिंह स्कार्पियो चलाने लगा। आगे बढ़ने पर उदय यादव, विजय यादव, उनका नौकर सुजीत श्रीवास्तव, जय यादव व रवि पासी मिले और सभी को गाडी में बिठा लिया।