फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : फेसबुक और इंस्टाग्राम पर युवती को किया बदनाम, मुकदमा दर्ज

Mon, 01 Aug 2022 11:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दारागंज में रहने वाली एक युवती की अश्लील फोटो और फोन नंबर किसी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिए। युवती के पास जब अनजान नंबरों से कॉल आनी शुरू हुई तो वह घबरा गई। 
विज्ञापन
Crime - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दारागंज में रहने वाली एक युवती की अश्लील फोटो और फोन नंबर किसी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिए। युवती के पास जब अनजान नंबरों से कॉल आनी शुरू हुई तो वह घबरा गई। दारागंज थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन



दारागंज में रहने वाली युवती के मोबाइल नंबर पर कुछ दिन पहले अज्ञात नंबरों से कॉल आने लगी तो उसे कुछ समझ में नहीं आया कि क्या हो रहा है। कुछ दिन पहले उसकी एक दोस्त ने बताया कि इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उसकी अश्लील फोटो और मोबाइल नंबर किसी ने अपलोड कर दिए हैं। युवती घबरा गई।


उसने तुरंत चेक किया। किसी ने उसके नाम से फेसबुक और इंस्टा पर आईडी बनाकर पोस्ट किए थे। उसने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और पूरी बात बताइए। उसने आशंका जताई कि किसी परिचित ने ही यह काम किया है। युवती की तहरीर पर आईटी एक्ट तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन



इधर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फोटो नंबर अपलोड होने से युवती बहुत दुखी और डरी हुई है। उसने तहरीर में लिखा है कि अगर मां को पता चल गया तो वह बर्दाश्त नहीं कर पाएगी। पुलिस ने अगर कार्रवाई नहीं की तो वह खुदकुशी के लिए मजबूर हो जाएगी। 

एनी डेस्क डाउन लोड करवाकर 50 हजार उड़ाए
साइबर ठगों ने कीडगंज के ऋतुराज साहू के मोबाइल पर एनी डेस्क डाउनलोड करवाया और खाते से 50 हजार उड़ा दिए। ठगों ने ऋतुराज के नंबर पर बैंक अफसर बनकर फोन किया था। उन्हें बातों में फंसा कर मोबाइल में एनी डेस्क डाउन लोड कराया। कीडगंज थाने में 29 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज की गई। 


शाइन सिटी के निदेशकों के खिलाफ एक और रिपोर्ट
सिविल लाइंस में शाइन सिटी के निदेशकों पर एक और रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोरांव के रहने वाले अजय सिंह सिविल लाइंस में कोचिंग पढ़ाते थे। कुछ साल पहले शाइन सिटी के जसीम खान ने सराय इनायत और गौहनिया में कई जमीनें दिखाई थीं।


कंपनी की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया था। उन्होंने 19 लाख रुपये कंपनी के अलग-अलग योजनाओं में लगाए। इसके बाद उन्हें आज तक न पैसे मिले न ही जमीन। न्यायालय के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में सीएमडी राशिद नसीम, आसिफ नसीम और जसीम खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस में युवती के अपहरण का प्रयास, तीन के खिलाफ रिपोर्ट
सिविल लाइंस में एजी ऑफिस के पास 30 जुलाई को एक युवती के अपहरण का प्रयास किया गया। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कंधईपुर की रहने वाली एक युवती महिला संगठन से जुड़ी हुई है। 30 जुलाई को वह सिविल लाइंस में मीटिंग के लिए आई थी। लौटते समय एजी ऑफिस के पास तीन लोगों ने तमंचा सटाकर उसे रोक लिया और अपहरण का प्रयास किया। उसे कार में खींचने की कोशिश की। युवती कितनी घबरा गई कि वह चीख मारकर बेहोश हो गई। यह देख आरोपी भाग निकले। युवती ने महेंद्र यादव, तेज बहादुर और छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें