भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) के प्रबंधन विभाग की ओर से सोमवार को व्यवहार वित्त (एसएसबीएफ) पर समर स्कूल की ऑनलाइन शुरुआत हुई। संस्थान के प्रबंधन विभाग की ओर से आयोजित समर स्कूल में भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, सऊदी अरब, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से लगभग170 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं।
इस कार्यक्रम में अपने देश एवं विदेशों के प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञ संबोधित करेंगे। तीसरे समर स्कूल का शुभारंभ ट्रिपलआईटी के निदेशक प्रो. पी नागभूषण ने किया। उन्होंने व्यवहारिक वित्त पर आयोजित समर स्कूल के बारे में बताया, उन्होंने आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने समर स्कूल के मुख्य समन्वयक डॉ. रंजीत सिंह एवं उनकी टीम को बधाई दी।
प्रबंधन अध्ययन विभाग की प्रमुख डॉ. विजयश्री तिवारी ने प्रतिभागियों का स्वागत करने के साथ समर स्कूल के मुख्य मुद्दों पर ध्यान खींचा। समर स्कूल में असम विवि के प्रो. अमलेश भोवाल ने उद्घाटन भाषण दिया। धन्यवाद डॉ. शशिकांत राय ने किया। समर स्कूल में डॉ रणजीत सिंह की व्यवहार वित्त पर लिखी गई और अप्रेंटिस हॉल द्वारा प्रकाशित पुस्तक प्रतिभागियों को वितरित की गई