फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रेल सेवा पूरी करने की खुशी के बीच छलका साथियों से बिछड़ने का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के तमाम स्थानों पर तैनात 87 कर्मचारियों ने सोमवार को रेलवे को अलविदा कह दिया। उनकी निष्ठावान और लंबी सेवा के बदले रेलवे ने समापन भुगतान मौके पर किया। नम आंखों से इन कर्मचारियों ने सहकर्मियों और अधिकारियों से विदा ली और अपने खट्टे-मीठे अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

डीआरएम आफिस परिसर में समापन भुगतान में कुछ रेलकर्मी अपने परिजनों के साथ पहुंचे। मंडल सभागार में 87 कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में खुशी और गम का संगम देखने को मिला। रेल सेवा पूरी करने की खुशी उनके चेहरे पर थी लेकिन साथियों से बिछड़ने का गम भी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। इस अवसर पर एडीआरएम सामान्य संजय सिंह एवं सीनियर डीपीओ मनीष कुमार खरे ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवार के सुखद एवं सफल जीवन की कामना की।
मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त कार्यक्रम में नौ लोगों को संरक्षित ट्रेन संचालन के लिए एक्सीडेंट फ्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके मौके पर सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को 31.59 करोड़ रुपये का समापन भुगतान डिजिटल माध्यम से किया गया। कर्मचारियों को समस्त प्रपत्रों सहित फोल्डर एवं स्मृति चिह्न के रूप में गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल भी दिया गया। इस अवसर सीनियर डीपीओ केएल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें