अतीक अहमद, दिलीप मिश्रा व राजेश यादव के बाद शनिवार को छोटा राजन के गुर्गे व चिह्नित माफिया बच्चा पासी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई। विकास प्राधिकरण की टीम ने धूमनगंज के रम्मन का पुरवा स्थित उसके करोड़ों रुपये कीमत के मकान को बुलडोजर चलवाकर जमीदोंज करवा दिया। 12 बजे शुरू हुई कार्रवाई करीब तीन घंटे तक चली। उधर मौके पर मौजूद परिजनों ने कार्रवाई को गलत बताया।