फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : मास्टरमाइंड आसिफ दुर्रानी को रिमांड पर लेगी पुलिस, पिस्तौल का पता लगाएगी पुलिस

Mon, 25 May 2026 03:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

करेली के बिस्मिल्लाह चौराहे के पास प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान हत्याकांड में पुलिस ने फिर कार्रवाई तेज कर दी है। मास्टरमाइंड आसिफ दुर्रानी को करेली पुलिस जल्द पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लेगी।
विज्ञापन
आसिफ दुर्रानी और इरफान। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करेली के बिस्मिल्लाह चौराहे के पास प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान हत्याकांड में पुलिस ने फिर कार्रवाई तेज कर दी है। मास्टरमाइंड आसिफ दुर्रानी को करेली पुलिस जल्द पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लेगी। ताकि, उससे हत्या से जुड़े खुलासे के साथ ही वारदात में इस्तेमाल पिस्टल की बरामदगी हो सके।

विज्ञापन


पुलिस ने जिला न्यायालय में अर्जी दाखिल कर दी है। अगली सुनवाई सोमवार को होगी। आठ अप्रैल 2026 को मोहम्मद इरफान की हत्या के बाद से पुलिस और एसओजी आसिफ दुर्रानी की तलाश में थी। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। 20 मई को आसिफ दुर्रानी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह ने रिमांड मिलने के बाद कई राज खुल सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें