फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सेवानिवृत्त सैनिक मामले में चौकी इंचार्ज गंगोत्री नगर व एक दरोगा लाइनहाजिर

Fri, 03 Apr 2026 06:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बीते 27 मार्च को सेवानिवृत्त सैनिक का शांतिभंग की धारा में चालान के लिए ले जाते समय हंगामा व सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के मामले में चौकी प्रभारी गंगोत्री नगर शिव जी गुप्त और दरोगा आशीष यादव को लाइनहाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
up police - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते 27 मार्च को सेवानिवृत्त सैनिक का शांतिभंग की धारा में चालान के लिए ले जाते समय हंगामा व सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के मामले में चौकी प्रभारी गंगोत्री नगर शिव जी गुप्त और दरोगा आशीष यादव को लाइनहाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह को सौंपी गई है। परिजनों का आरोप था कि सैनिक के साथ मारपीट की गई थी।

बीते 27 मार्च को पुलिस ने मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सरई गांव निवासी दिलीप कुमार सिंह हाल पता चाका शक्तिनगर काॅलोनी नैनी को पुलिस ने शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसे कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल के लिए सीएचसी चाका ले जाने के लिए पुलिस टीम निकली थी।

थाने के सामने आरोपी के परिवारवालों ने पुलिस द्वारा गलत कार्रवाई किए जाने को लेकर हंगामा किया था। इस दौरान सिपाही गोपाल चाहर की वर्दी फाड़ने और दरोगा अंकित का नेमप्लेट फेंके जाने पर चौकी प्रभारी गंगोत्री नगर शिवजी गुप्ता ने दिलीप कुमार उसकी पत्नी रीना सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

रविवार को घटना का दो वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक वीडियो में सैनिक को थाने के अंदर एक कार में पुलिस द्वारा बैठाया जा रहा और उसके परिजन वाले उसे कहां लेकर जा रहे है, कहती नजर आ रही है। 44 सेकंड का वीडियो के साथ एक 34 सेकंड का एक वीडियो और वायरल हो रहा था। उसमें सैनिक घायल अवस्था में जमीन पर बैठा नजर आ रहा है। मामले में पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने पीएचक्यू पहुंचकर कार्रवाई की मांग की थी। एसीपी करछना ने बताया कि उक्त प्रकरण की जांच की गई है। चौकी प्रभारी गंगापेत्री नगर सहित एक अन्य दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें