फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News : सिगरेट न देने पर युवक को चलती ट्रेन से दिया था धक्का, आरोपी हिरासत में

Fri, 03 Apr 2026 06:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कानपुर से चित्रकूट जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में बुधवार को चना बेचने वाले युवक को चलती ट्रेन से नीचे फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी है। शुक्रवार को आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा, ताकि उसकी मानसिक स्थिति स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
घटना के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर से चित्रकूट जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में बुधवार को चना बेचने वाले युवक को चलती ट्रेन से नीचे फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी है। शुक्रवार को आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा, ताकि उसकी मानसिक स्थिति स्पष्ट हो सके।

बुधवार सुबह मनौरी के आउटर सिग्नल के पास सैयद सरांवा रेलवे स्टेशन के नजदीक एक यात्री ने सिगरेट न देने पर ट्रेन में फेरी लगाने वाले युवक को नीचे फेंक दिया था। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया और प्रयागराज जंक्शन पहुंचने पर उसे जीआरपी के हवाले कर दिया।

मृतक की पहचान फतेहपुर जनपद के खागा क्षेत्र स्थित बल्दी का पूरा निवासी बड़े उर्फ राहुल चौरसिया के रूप में हुई है। मृतक पिता की मौत के बाद ट्रेन में फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। सीओ जीआरपी अरुण कुमार पाठक ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी केरल का निवासी बताया जा रहा है, लेकिन वह अपना नाम और पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा है।

प्रथम दृष्टया वह मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। इसी कारण उसकी चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है। उधर, मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वायरल हो रहा वीडियो

 

इंटरसिटी एक्सप्रेस से फेरी लगाने वाले राहुल को नीचे फेंके जाने के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों ने आरोपी को पकड़ने के साथ उसका वीडियो भी बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वीडियो में यात्री यह बता रहे हैं कि आरोपी युवक राहुल से सिगरेट मांग रहा था। सिगरेट न देने पर उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। वीडियो में यह भी कहा जा रहा है कि यात्रियों के विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें भी धक्का देकर नीचे फेंकने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें