यमुना एक्सप्रेसवे पर मिला युवक का शव मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात घर से निकले राजापुर गांव निवासी एक मजदूर की लाश कनेवरा गांव में पाई गई। गुमशुदगी दर्ज कराने गए परिजनों को लाश मिलने की सूचना पर कोहराम मच गया। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पीएम हेतु शहर भेज दिया। क्षेत्र के राजापुर खपर कुचवा गांव निवासी मनोज कुमार बिंद पुत्र जोखुरामदीन मजदूरी करता था।
बीते 26 जून की रात लगभग 10 बजे पत्नी पुष्पा देवी को एक बेटी पैदा होने पर मनोज घर से सामान खरीदने निकला। और सुबह तक घर नही लौटा। जिसपर उसके भाई धर्मेंद्र व नागेंद्र तलाश करने में जुट गए। काफी खोजबीन के बाद कुछ पता नही चलने पर सोमवार को थाने गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे। तभी डायल 112 पर कनेवरा गांव में एक युवक की लाश मिलने सूचना मिली।
जिसपर पुलिस व परिजन व ग्राम प्रधान रजापुर श्याम बिहारी मौर्या मौके पर पहुंचे। कनेवरा गांव स्थित एक खेत में मनोज कुमार बिंद (35) मृत दशा में मिला। पति की लाश मिलने की सूचना पर पत्नी पुष्पा अपनी नवजात बेटी को गोद में लेकर रोते बिलखते पहुंच गई। पत्नी के करुण रुदन से मौजूद लोगों की आंख भर आई। मृतक के दो छोटे-छोटे बेटे अमित, अंकित व एक नवजात बेटी है।