फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : आठवीं के छात्र की सिर कूंच कर निर्मम हत्या, शव नहर में फेंका

Wed, 15 Oct 2025 01:45 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फूलपुर (प्रयागराज)

सार

फूलपुर थाना क्षेत्र के गुलचपा गांव में एक नाबालिक युवक की चेहरे को ईंट से कूंचकर निर्मम हत्या कर दी गई है। हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया है। बुधवार सुबह उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा तो खलबली मच गई।
विज्ञापन
मोहम्मद हसनैन। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फूलपुर थाना क्षेत्र के गुलचपा गांव में एक नाबालिक युवक की चेहरे को ईंट से कूंचकर निर्मम हत्या कर दी गई है। हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया है। बुधवार सुबह उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा तो खलबली मच गई। पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


फूलपुर थाना क्षेत्र के गुलचपा (धुर्रवा) गांव में पट्टीराम माईनर नहर में बुधवार की सुबह करीब 16 वर्षीय किशोर का शव मिला तो खलबली मच गई। पुलिस के साथ ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर मयफोर्स पहुंचे कोतवाल फूलपुर प्रवीण कुमार गौतम ने नहर से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है।

उसका चेहरा ईंट से कूंचकर निर्मम हत्या की गई है। शव के पास ही धान के खेत में उसकी टी शर्ट बरामद हुई, जो खून से सना है। नहर के बगल खड़ंजे पर खून से सना ईंट और गिरे सूखा खून से प्रतीत हो रहा है कि हत्या लगभग एक दिन पहले की गई है। भारी संख्या में जुटी ग्रामीणों की भीड़ शव की पहचान नहीं कर पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहर में किशोर का शव मिलने पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।
सुबह करीब साढ़े दस बजे मृतक की शिनाख्त फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इफको पुलिस चौकी अंतर्गत कनौजा गांव निवासी मोहम्मद हसनैन (16) पुत्र परवेज आलम के रूप में हुई। घटना से घर में कोहरा मच गया है। उधर फूलपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। हसनैन दो भाई और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। गांव के ही परिषदीय विद्यालय में आठवीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता मुंबई में रहकर सैलून का काम करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें