भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलदेव
- फोटो : Iskcon Noida
सपरिवार विश्राम कर रहे भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा इस बार नहीं निकलेगी। कोविड-19 के संक्रमण पर सरकार की गाइड लाइन की वजह से इस प्राचीन धार्मिक यात्रा को आयोजन समिति ने स्थगित करने का निर्णय लिया है। ठाकुर हनुमान मंदिर ट्रस्ट की ओर से हटिया- गोलघर, मुट्ठीगंज स्थित हनुमान मंदिर में हुई बैठक में रथयात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बीते 50 वर्ष से लगातार निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए स्थगित की जा रही है। यह यात्रा 23 जून को निकले वाली थी।
ट्रस्ट के अध्यक्ष उमेश चंद्र केसरवानी ने बताया कि रथयात्रा के दिन भगवान जगन्नाथ का पूजन -अर्चन का मंदिर में ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया जाएगा। इस मौके पर राजेश केसरवानी, संतोष अग्रहरी, सुभाष चंद्र केसरवानी, सुशील चंद्र, बच्चा महाजन, संजीव कुमार, विजय केसरवानी, शिव कुमार, दिलीप केसरवानी, गिरीश चंद्र केसरवानी, सुनील कुमार, प्रेमचंद्र समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन राजेश केसरवानी ने किया।