फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : पत्नी से विवाद के बाद फंदे से लटका मिला लाइनमैन का शव

Mon, 13 Jul 2026 03:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

करेली के नया पुरवा में शनिवार रात पारिवारिक विवाद के बाद लाइनमैन मनोज कुमार (35) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
आत्महत्या। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करेली के नया पुरवा में शनिवार रात पारिवारिक विवाद के बाद लाइनमैन मनोज कुमार (35) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आशंका है की पत्नी से विवाद के बाद मनोज ने फंदे से लटककर जान दी। मृतक मनोज कुमार एक ठेकेदार के यहां लाइनमैन के रूप में कार्यरत था। परिजनों के अनुसार उसकी पत्नी करीब एक सप्ताह से अपनी बहन के घर रह रही थी। शनिवार को मनोज बच्चों के कपड़े देने वहां गया था। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हो गया।

विज्ञापन


मनोज के पिता भोलानाथ ने बताया कि बहू ने फोन कर दोनों के बीच हुए विवाद की जानकारी दी और किसी अनहोनी की आशंका भी जताई। इस पर वह तुरंत बेटे के कमरे में पहुंचे तो देखा कि वह फांसी लगाने की तैयारी कर रहा था। उन्होंने समझाने और रोकने का प्रयास किया, लेकिन मनोज ने विरोध करते हुए हाथापाई कर दी। इसके बाद वह पुलिस को सूचना देने निकल गए। जब वापस लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खुलवाया गया तो मनोज फंदे से लटका मिला। करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनोज अपने पीछे बेटा ऋषभ और बेटी नित्या को छोड़ गया है।

रेलवे ट्रैक पर मिला मजदूर का शव

पूरामुफ्ती के मंदर देह माफी गांव निवासी मनोज (32) का रविवार सुबह रेलवे ट्रैक पर शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छोटे भाई रूपचंद ने बताया कि मनोज पांच भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार में पत्नी पूजा, दो बेटे और एक बेटी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें