फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : सरायइनायत के सुदनीपुर में फिर पहुंचा तेंदुआ, किसान को दौड़ाया, बछड़े पर बोला हमला

Sun, 17 Aug 2025 10:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के सुदनीपुर कला गांव में फिर तेंदुआ पहुंच गया है। रविवार की सुबह आदमखोर तेंदुआ देखा गया। गांव के एक किसान को दौड़ा लिया। किसी तरह से उसने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
मलखानपुर धनैचा गांव में तेंदुआ के छिपे होने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायइनायत थाना क्षेत्र के सुदनीपुर कला गांव में फिर तेंदुआ पहुंच गया है। रविवार की सुबह आदमखोर तेंदुआ देखा गया। गांव के एक किसान को दौड़ा लिया। किसी तरह से उसने भागकर जान बचाई। इसके बाद उसने हमला कर बछड़े को घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई है। सूचना पाकर वन विभाग के तमाम कर्मचारी पहुंच गए। सुदनीपुर कला गांव में एक सप्ताह के बाद दोबारा तेंदुआ देखा गया। शनिवार की रात में गांव के विमलेश दुबे के बछड़े पर हमला कर दिया। रविवार की सुबह शौच के लिए जा रहे राघव दुबे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे गांव में दशहत फैल गई है। तेंदुआ दहशत का पर्याय बन गया है। वह एक माह से वन विभाग को छका रहा है। तमाम प्रयासों के बावजूद वह पकड़ में नहीं आ रहा है।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले तेंदुआ हनुमानगंज के मलखानपुर धनैचा गांव में देखा गया था। यहां पर वन विभाग की टीम ने कानपुर से आए ट्रैंकुलाइजर विशेषज्ञ के माध्यम से उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। यहां पर उसने एक किसान राजेंद्र प्रसाद को हमला कर घायल कर दिया था। इसके बाद तेंदुआ पास के गांव सुदनीपुर कला में पहुंच गया। यहां सर्च अभियान चलने के बाद तेंदुआ सैदाबाद में पहुंच गया। वहां टीम गई तो तेंदुआ भागकर फिर सुदनीपुर कला में पहुंच गया है। वन विभाग की टीम सर्च अभियान चला रही है। तेंदुआ न पकड़े जाने के कारण ग्रामीणों में भय व्याप्त है। शाम को अंधेरा होते ही लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। सबसे ज्यादा चिंता छोटे बच्चों और जानवरों की है। खूंखार तेंदुआ जानवरों पर हमला बोल रहा है। 


विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें