प्रयागराज जिले के थरवई में स्थित भीम कुंडा मंदिर के 60 वर्षीय पुजारी की हत्या कर दी गई। मंदिर इलाके में मंगलवार सुबह से ही भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
मनसैता गांव स्थित मंदिर के पुजारी 1008 बाबा दयाल दास को निर्ममता से मौत के घाट उतारा गया। थरवई थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।