प्रयागराज। भारत विकास परिषद प्रयाग प्रांत ने रविवार को सारस्वत गेस्ट हाउस में अपना 61वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस दौरान डॉ. आरबी श्रीवास्तव ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखते हुए कहा, उनकी संस्था में महिला और पुरुष को बराबर रूप से दायित्व सौंपे जाते हैं। वहीं, डॉ. चंपा श्रीवास्तव ने बताया कि भारत विकास परिषद की पहचान सेवा से है, क्योंकि यह संस्था आज सेवा करने वाली भारतवर्ष की प्रथम संस्था है। स्थापना दिवस के मौके पर सांसद केशरी देवी पटेल ने संस्था के पूर्व अध्यक्ष और सचिव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर निशा जायसवाल, प्रमोद राम त्रिपाठी, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. उमेश सहित कई लोग उपस्थित रहे।